नईदिल्लीलीक्स… फिल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका। फिल्म डंकी के रिलीज होने से पहले माता रानी के दरबार में हाजिरी।
इसी साल रिलीज हुई पठान और जवान भी रहीं कामयाब
शाहरूख़ ख़ान की इस साल दो फ़िल्में पठान और जवान रिलीज़ हुईं है। दोनों ही फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी-खासी कमाई की। अब उनकी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
पहले भी वैष्णो देवी मंदिर में गए हैं शाहरुख खान
इस फिल्म के रिलीज होने से पहले वह वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचे। इससे पहले भी वह पठान और जवान के रिलीज होने से पहले वैष्णो देवी के मंदिर में गए थे।
120 करोड़ के बजट से बनी है डंकी
शाहरुख की नई फिल्म डंकी के ट्रेलर को भी समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।