आगरालीक्स…आगरा में पहली बार. स्काई डाइनिंग का लीजिए मजा. ताजमहल की अलौकिक सुंदरता को आसमान से निहारें और भोजन का उठाएं लुत्फ…देखें वीडियो
आगरा में पहली बार स्काई डाइनिंग का मजा आगराइट्स ले सकते हैं. एक मनमोहक अनुभव के लिए तैयार हो जाइए. सितारों से सजे कैनवास के नीचे स्काई डाइनिंग का ले मजा. ताजमहल की अलौकिक सुंदरता के साथ. जल्द ही इसका मजा आगराइट्स ले सकते हैं.
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तरह—तरह के उपाय किए जा रहे हैं. फूड कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है और रात में पर्यटकों के आगरा ठहरने के लिए कई बेहतरीन पर्यटन पसंद उपाय किए जा रहे हैं. इन्हीं में से जल्द आगरा विकास प्राधिकरण शुरू कर रहा है स्काई डाइनिंग. ताजमहल के ऊपर आसमान में आप शानदार और टेस्टी भोजन का स्वाद तो आप उठाएंगे ही साथ ही एडवेंचर जैसा फील भी आपको होगा.
वीडियो साभार— आगरा विकास प्राधिकरण एक्स एकाउंट