नईदिल्लीलीक्स… टेस्ट क्रिकेट में भारत की बेटियों ने फिर बनाया रिकॉर्ड। अब आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। आगरा की दीप्ति शर्मा का भी शानदार प्रदर्शन।
आस्ट्रेलिया को दोनों पारियों में सस्ते में समेटा
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट में भारत ने आज एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 219 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 406 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया।
दीप्ति शर्मा गेंद और बल्ले दोनों से चमकीं
भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में आगरा की दीप्ति शर्मा का 78 रनों का सबसे ज्यादा योगदान था। भारत की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी के बाद आस्ट्रेलिया ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बाद में उसकी पूरी टीम 261 रन पर ढेर हो गई। भारत ने74 रन जीत के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इससे पहले इंग्लैंड पर दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में भारत ने मुंबई में हुए एक मात्र टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की जीत का रिकॉर्ड कायम किया था।