आगरालीक्स…आपने भी नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका फेसबुक, इंस्टाग्राम एकाउंट, सरकार ने जारी किया नया नियम
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सरकार ने नया नियम बनाया है. इस नियम के तहत जो एकाउंट बीते तीन साल से ओपन नहीं हुए हैं, उन एकाउंट को परमानेंट बंद कर दिया जाएगा. इस नियम में ये बदलाव सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन की सिफारिश के बाद लागू किया है. इस नियम के तहत बिना यूजर को सूचित किए ही सोशल मीडिया एकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा..
जानें पूरी जानकारी
सरकार के नये नियम के अनुसार जिन यूजर्स ने बीते तीन साल में अपना सोशल मीडिया एकाउंट एक्सिस नहीं किया है या फिर इस एकाउंट के जरिए कोई पोस्ट नहीं किया गया है, उन सभी एकाउंट को सरकार हमेशा के लिए बंद कर सकती है. यह नियम ईकॉमर्स कंपनियां, आनलाइन मार्केट प्लेस, गेमिंग कंपनियों और सभी सोशल मीडिया कंपनियों पर भी लागू किया गया है. इससे भारत में नंबर आफ यूजर्स का भी आंकड़ा पता चल जाएगा. इस नियम से उन यूजर्स को खासतौर पर नुकसान होगा जो महीनो—महीनों तक अपना एकाउंट ओपन नहीं करते और एक बार जब अपने एकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं तो उसकी जगह नया सोशल मीडिया एकाउंट बना लेते हैं.