लखनऊलीक्स… एसटीएफ ने गोरखपुर और पूर्वांचल के गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। बसपा से लड़ा था चुनाव। 35 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
पुलिस की घेराबंदी करते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया
पूर्वांचल का गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एसटीएफ करीब सात माह से तलाश कर रही थी। एसटीएफ को सूचना मिली की विनोद उपाध्याय सुल्तानपुर में छिपा है। शुक्रवार सुबह एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ विनोद के ठिकाने की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी जवाब में फायरिंग की, जिसमें विनोद को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया।
थप्पड़ का बदला लेने को बना बदमाश
पुलिस के मुताबिक वह एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए बदमाश बन गया और थप्पड़ मारने वाले की हत्या के बाद जरायम की दुनिया में उतर गया। बाद में वह बसपा का प्रभारी बना और चुनाव भी लड़ा लेकिन हार गया।