आगरालीक्स ….आगरा में गलन भरी सर्दी से बुरा हाल। स्कूलों की छुट्टी को लेकर आदेश किए गए जारी।
आगरा में गलन भरी सर्दी पड़ रही है। शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, धूप नहीं निकलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में 17 जनवरी तक आगरा में कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी।
कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी
स्कूलों की छुट्टी को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। कक्षा पांच तक के छात्रों की स्कूलों की 21 जनवरी तक छुट्टी हैं, इसके पहले ही आदेश जारी हो चुके हैं। बुधवार को नए आदेश जारी करते हुए सभी बोर्ड के कक्षा आठवीं तक के छात्रों की दो दिन की यानी 18 और 19 जनवरी की छुट्टी कर दी गई है।
कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों की 10.30 बजे से कक्षाएं
वहीं, कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों की कक्षाएं सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक लगेंगी।