आगरालीक्स…लावारिस पड़ा था बक्सा. लोगों ने खोलकर देखा तो हैरान रह गए. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में आज चैंकाने वाली खबर सामने आई है. थाना फरिहा के पास आज सुबह-सुबह एक लावारिस बक्सा लोगों को पड़ा मिला. लोगों ने जब उसे खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई. अंदर एक लाश पड़ी थी जो कि पूरी तरह से गल चुकी थी और कंकाल हो गई थी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना अहमदपुर गढ़ा के नहर बंबा के किनारे की है. यहां आज सुबह लोगों ने एक टीन का बक्सा पड़ा देखा. बक्से में कंकाल होने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूछताछ में ये पता चला है कि पहले ये बक्सा झाड़ियों में था लेकिन यहां पर कैसे आया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. यहां लोग आते जाते भी कम हैं. पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.