आगरालीक्स ….में बनेगी अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति, एडीए द्वारा विकसित किए जा रहे संस्कृति वन में भारतीय संस्कृति के दर्शन होंगे।
एडीए द्वारा ताजमहल के पास स्थित शाहजहां गार्डन में संस्कृति वन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। संस्कृति वन में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के प्रमुख सांस्कृतिक स्थ्लों की संस्कृतियां बनाई जाएंगी, जिन्हें लोग देख सकेंगे।
श्रीराम मंदिर की बनाई जाएगी
एडीए द्वारा विकसित किए जा रहे संस्कृति वन में श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई जाएगी। इसके साथ ही अलग अलग काल की सांस्कृति विरासत भी यहां होंगे, जिससे पर्यटक यहां आएं और इनके साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। एडीए वीसी चर्चित गौड़ का कहना है कि शाहजहां गार्डन में संस्कृति वन बनाने के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है, इसे अगले सप्ताह तक फाइनल कर दिया जाएगा।