आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 50 सदस्यीय सांस्कृतिक दल मेरठ रवाना. क्विज, म्यूजिक, डांस, आर्ट, फोटोग्राफी कॉम्पटीशन में लेंगे भाग
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 50 सदस्यों का सांस्कृतिक दल 37वें इंटर यूनिवर्सिटी सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल के लिए स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ के लिए बस द्वारा खंदारी परिसर से रवाना हुआ. 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मेरठ में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी कला कौशल को दिखायेंगे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव कुमार तथा विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मोहम्मद अरशद द्वारा हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक दल को रवाना किया.
इस दल के साथ में टीम मैनेजर डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर अंबिका, संस्कृतिक सहायक पुरुषोत्तम मयूरा साथ में थे. 50 सदस्य दल में गए हुए विद्यार्थी सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में अपनी अलग-अलग कला के कौशल का परिचय देंगे जिसमें क्विज, संगीत गायन, वादन फोक डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग वेस्टर्न, फाइन आर्ट्स, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी, पेंटिंग, थिएटर, काव्य व साहित्यिक गतिविधियों में विश्वविद्यालय के प्रतिभागी विद्यार्थी सहभागिता करेंगे.