आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहोत्सव में श्रीवल्ली फेम अंकित तिवारी मशक्कली फेम तुलसी कुमार के साथ जावेद अली प्रस्तुति देंगे, 18 से 27 फरवरी तक होने जा रहे ताजमहोत्सव के लिए बाॅलीवुड के सिंगर लगभग तय हो गए हैं।
ताजमहोत्सव का आयोजन 18 से 27 फरवरी तक किया जा रहा है लेकिन 17 फरवरी को शनिवर है। वीकएंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बाॅलीवुड सिंगर हुए फाइनल
ताजमहोत्सव 2024 के लिए बाॅलीवुड सिंगर लगभग फाइनल हो गए हैं। इस बार ताजमहोत्सव में श्रीवल्ली फेम अंकित तिवारी, मशक्कली फेम तुलसी कुमार के साथ ही जावेद अली की आवाज का जादू चलेगा। इसके साथ ही सलमान अली, स्वाति मिश्रा, जस्सी, मोनाली ठाकुर, ओसमान मीर प्रस्तुति देंगे। संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र का हना है कि सूरसदन में बाहर के कलाकारों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी।