आगरालीक्स…आगरा में लपके ने अमेरिकी राजदूत को घुमा दिया फतेहपुर सीकरी. अब हुआ ये बड़ा एक्शन
हाल ही में आगरा आते अमेरिका के भारत में राजदूत को एक लपके ने फतेहपुर सीकरी घुमा दिया. लपके ने पुलिस की मौजूदगी में राजदूत और उनके परिवार को स्मारक का भ्रमण करा दिया. सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने एक्शन लिया है. उन्होंने इस मामले में एडीएम प्रोटोकॉल से जवाब मांगा है. उधर लपके को अरेस्ट कर लिया गया है.
गुरुवार को अमेरिका के भारत में राजदूत एरिक माइकल गार्सेटी और उनका परिवार आगरा पहुंचा था. वे परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी घूमने के लिए गए. जहां लपके शादाब ने उन्हें स्मारक दिखाया. प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस भी साथ थी लेकिन पुलिस ने इस बात पर ऐतराज जाहिर नहीं किया. राजदूत के ग्रुप में परिवार के साथ दोस्त भी थे.