आगरालीक्स…ताज महोत्सव में संडे की शाम होगी सिंगर जावेद अली के नाम. हॉट एयर बैलून का भी लुत्फ उठाइए. जानिए संडे कितना होगा खास…
ताज महोत्सव का आगाज आज से हो गया है. सूरसदन में मीरा पर प्रस्तुति दी गई तो वहीं इसके बाद मुशायरे का आयोजन किया गया. इसमें देश के नामी गिरामी शायर आए और महफिल लूट ले गए. वहीं शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर ब्रज की होली का रंगारंग आयोजन हुआ और इसके बाद सिंगर सिद्धार्थ मोहन के कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को शानदार बना दिया.
संडे होगा खास
संडे को परिवार के साथ महोत्सव का आनंद लेने जा सकते हैं और संडे को सबसे खास बनाने आ रहे हैं सिंगर जावेद अली. बॉलीवुड के लिए एक से एक बेहतरीन नगमों को गाने वाले जावेद अली का आगरावासियों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं संडे को सुबह ग्यारह सीढ़ी पार्क पर आप हॉट एयर बैलून का लुत्फ उठा सकते हैं. सिंगर जावेद अली से पहले शिल्पग्राम पर नृत्य नाटिका कृष्ण लीला का भी मंचन किया जाएगा.