आगरालीक्स ….आगरा में कल 9138 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, सबसे ज्यादा चिकित्सा के क्षेत्र में 1100 करोड़ का निवेश।
यूपी में फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 19 आगरा में 2.26 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्तावों पर एमओयू हुए थे लेकिन इसमें से कई प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं मिल सकी। अब 19 फरवरी को प्रदेश में हुए निवेश को पीएम मोदी भूमि पूजन करेंगे, इसमें आगरा के 158 एमओयू का भूमि पूजन होगा।
9138 करोड़ के निवेश उतरेंगे धरातल पर
भूमि पूजन का सिलसिला 19 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा, इसके तहत आगरा में 158 प्रोजेक्ट के भूमि पूजन होंगे, इस तरह 9138 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आगरा में भूमि पूजन किया जाएगा।
बीएन ग्रुप का तीन हजार करोड़ का निवेश
संयुक्त आयोग उद्योग अनुज कुमार के अनुसार, सबसे ज्यादा निवेश बीएन ग्रुप का है, बीएन ग्रुप उद्यान विभाग में तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में 1100 करोड़ के निवेश होंगे, उच्च शिक्षा में 600 करोड़ के निवेश किए गए हैं।