आगरालीक्स …आगरा में ताजमहोत्सव में भीड़ उमड़ रही है, भजन और गजल गायक अनूप जलोटा ने तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे, मैं एक शाम चुरा लूं अगर बुरा न लगे ने गजल और भजन की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
आगरा के शिल्पग्राम में 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में बुधवार को भीड़ रही, परिवार के साथ पहुंच रहे लोग खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों को झूला पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही शिल्पग्राम के साथ ही सूरसदन, अटल उद्याग और सदर बाजार में हो रहे कल्चरल प्रोग्राम में भी भीड़ उमड़ रही है। शिल्पग्राम में इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली ने प्रस्तुति दी।
तुम इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो क्या गम है जिसे भुला रहे हो
सूरसदन में भजन और गजल गायक अनूप जलोटा की तुम इतना क्यों मुस्कुरा रहे तो क्या गम है जिसे भुला रहे हो की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इसके साथ ही होठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो के साथ ही एक के बाद एक कई प्रस्तुति दी।