आगरालीक्स…20 रुपये में 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस. प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत ले सकते हैं इंश्योरेंस…जानें इसकी खास बातें
केंद्र सरकार की ओर से कमजोर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना यानी पीएमएसबीवाई चलाई जा रही है. इसके तहत 20 रुपये सालाना के खर्च पर दो लाख रुपये तक का लाइफ इंश्यारेंस दिया जा रहा है. इस बीमा योजना में लाभार्ती की किसी भी प्रकार से मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को दो लाख रुपये की राशि मिलती है. इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है.
दुर्घटना में विकलांग होने पर भी मिलेगा इस तरह लाभ
दुर्घटना में स्थाई पूर्ण विकलांग होने जैसे दोनों आंख या दोनों हाथ या दोनों पैर खो देने पर दो लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. स्थाई आंशिक विकलांगता होने पर भी जेसे एक आंख, एक हाथ या एक पैर का इस्तेमाल न कर पाने की स्थिति में एक लाख रुपये की सहायता मिलेगी.
खास बातें
इस बीमा योजना का लाभ 18 साल से 70 साल तक के लोग ले सकते हैं.
बीमा कवर की अवधि एक वर्ष है जो 1 जून से 31 मई के लिए होगी
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के माध्यम से इस योजना के तहत बीमा कराया जा सकता है.
इसके अलावा इसका लाभ किसी भी शाखा से ले सकते हैं, जहां भी आपका बैंक एकाउंट हो.
इस बीमा योजना का फायदा लेने के लिए बैंक एकाउंट होना जरूरी है.
एक से अधिक बैंक एकाउंट होने पर केवल एक ही बैंक से इस योजना का लाभ मिलेगा
हर साल 31 मई को आटो डेबिट सुविधा के जरिए आपके बैंक एकाउंट से 20 रुपये के प्रीमियम की कटौती की जाएगी.
दुर्घटना होने पर 30 दिनों के अंदर पैसा क्लेम किया जाना चाहिए