आगरालीक्स ….आगरा में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में मैरिज होम, बैंकेट हाॅल, घरों पर डीजे बजाने का समय और ध्वनि की तीव्रता निर्धारित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।
यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा दे रहे छा़त्रों को परेशानी ना हो, इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।
मैरिज होम, बैंकेट हाॅल, घरों पर डीजे रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नहीं बजा सकेंगे। रिहायशी क्षेत्रों में ध्वनि की तीव्रता अधिकतम 55 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।