आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहोत्सव में गुरु रंधावा की आवाज के साथ अदाओं ने दर्शकों को बेकाबू कर दिया; रेलिंग, कुर्सी और सोफे तोड़ दिए। जानें आज क्या हैं कार्यक्रम, ऊंट घोड़े की सवारी के साथ बहुत कुछ।
आगरा में ताजमहोत्सव में शिल्पग्राम के मंच से पहले राम आएंगे फेम स्वाति मिश्रा की आवाज का जादू चला, रात 9.30 बजे के बाद मंच पर पहुंचते ही गुरु रंधावा ने धमाल मचा दिया। कुड़ी लाहौर दी के साथ एक के बाद एक अपने सुपरहिट गानों पर युवाओं को झूमने पर मजबूर करने के साथ ही पहले अपना चश्मा उतारा। इसके बाद अपनी जैकेट उतार कर युवाओं की तरफ फेंक दी। उनकी जैकेट को लेने के लिए धक्कामुक्की होने लगी, पुलिस को लाठी भांजी पड़ी, इसके बाद लोग शांत हुए।
कुर्सी, सोफे तोड़े
मगर, गुरु रंधावा यहीं नहीं रुके, उन्होंने जैकेट के बाद अपने गले की चेन श्रोताओं की तरफ फेंक दी, इसके बाद जबरदस्त प्रस्तुति दी। युवतियों में सबसे ज्यादा क्रेज रहा। उनके कार्यक्रम खत्म होने तक लोगों ने रेलिंग के साथ ही कुर्सी और सोफे भी तोड़ दिए।
आज ये हैं कार्यक्रम
शिल्पग्राम में गायक मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति
ग्यारह सीढ़ी पार्क ऊंट और घोड़ा गाड़ी की सवारी, पपेट शो
रुप कुमार राठौर की गजल संध्या
सूरसदन में नाटक और सदर में बैंड की प्रस्तुति