आगरालीक्स…राधावल्लभ मंदिर में आराध्य के संग भक्तों ने खेली होली. खूब उड़ा गुलाल. श्रद्धालु बोले—धन्य हो गए
होली में भले ही अभी एक महीना करीब रह गया हो लेकिन ब्रज में होली का उल्लास अभी से शुरू हो गया है. मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में होली की धूम मची हुई है. आज राधावल्लभ मंदिर में भक्तों ने अपने आराध्य के साथ होली खेली. होली भी जमकर खेली और खूब रंग गुलाल उड़ाया. भक्तों ने कहा कि वह तो धन्य हो गए.
ब्रज में वसंत पंचमी से होली का उल्लास शुरू हो गया है. ऐसे में मथुरा वृंदावन के मंदिरों में इस समय देश ही नहीं दुनियारभर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. राधा वल्लभ मंदिर में आज सुबह आरती के बाद गोस्वामी ने ठाकुर जी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया. इस दौरान जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. महिला श्रद्धालुओं ने तो इस अनूठी होली का पूरा आनंद लिया और होली के पदों व गीतों पर जमकर झूमीं. इसी प्रकार वृंदावन के ठाकुर राधा रमण मंदिर में भी ठाकुर जी ने भक्तों के साथ होली खेली.