आगरालीक्स… सीएम उत्तराखंड ने एसएन मेडिकल के पूर्व छात्र और बलूनी कोचिंग क्लासेज के निदेशक डॉ नवीन बलूनी सहित तीन सलाहाकर नियुक्ति किए हैं। ये उत्तराखंड सरकार को पॉलिसी मेकिंग के लिए सुझाव देंगे। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास करना है, इसके लिए सलाहकार नियुक्ति किए गए हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीएम उत्तराखंड ने आगरा के डॉ नवीन बलूनी, डॉ कुंवर सिंह पांवार और इंजीनियर नरेंद्र सिंह को सलाहकार नियुक्ति किया है। मुख्य सचिव द्वारा यह आदेश जारी किए गए। डॉ नवीन बलूनी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे हैं, 1999 में उन्होंने बलूनी क्लासेज शुरू की, मेडिकल की तैयारी के लिए बलूनी क्लासेज यूपी के साथ उत्तराखंड में भी जानी जाती है। कोचिंग क्लासेज के साथ बलूनी स्कूल भी दोनों राज्यों में चल रहे हैं। नए प्रयोग के चलते बलूनी क्लासेज और बलूनी स्कूल की शिक्षा के क्षेत्र में अलग ही छवि है।
कारोबारी कुंवर सिंह पंवार का मुंबई, दिल्ली और देहरादून में केमिकल का काम है, जबकि इंजीनियर नरेंद्र सिंह रूडकी आईआईटी से वीआरएस लेने के बाद गांव में गरीब बच्चों को पढा रहे हैं।
Leave a comment