आगरालीक्स… पहली बार आगरा आईं आइटम गर्ल राखी सावंत ने सोनू निगम को लेकर विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनू निगम देर रात तक पार्टियों में शराब पीकर सोता है, इससे उसमें बुरी आत्मा घर कर गई हैं, उन्होंने सोनू निगम के अजान टिवीट प्रकरण पर कहा कि् अजान, प्रार्थना और मंदिर के घंटे शैतानों को भगाने के काम आते हैं।
आइटम गर्ल राखी सावंत और अभिनेता गुलशन ग्रोवर शुक्रवार को आगरा में एक्टिंग इंस्टीटयूट का शुभारंभ करने आए थे, यह इंस्टीटयूट राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने खोला है। इससे पहले होटल में प्रेसवार्ता में राखी सावंत ने कहा कि सोनू निगम के अजान को लेकर किए गए टिवीट प्रकरण पर कहा कि अजान और पूजा के खिलाफ बोलने वाला सच्चा इंसान नहीं हो सकता है। वैसे भी सोनू निगम में बुरी आत्मा घर कर गई हैं। आइटम डांस के सवाल पर राखी का कहना था यह काम अब हीरो-हीरोइन ने ले लिया है। खुद के बारे में बताया कि वह तमाम फिल्में कर रही हैं, बस उनकी रिलीज में देरी हो रही है।

मीका, आमिर और शाहरूख की तारीफ
आइटम गर्ल राखी सावंत ने सलमान को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि वे हमेशा मदद को तत्पर रहते हैं, जबकि आमिर और शाहरुख भी खूब मदद करते हैं। राखी ने खुद के राजनीति में आने से इन्कार किया।
बाहुबली की सफलता पर ली चुटकी
बाहुबली 2 की फिल्म की सफलता पर कहा कि इस तरह की फिल्म के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकतीं। इतने सारे हाथी-साथी एकत्र करना केवल दक्षिण के लोगों के वश में ही है। बजट का इंतजाम भी वही लोग कर सकते हैं। कमाई पर बोलीं कि इसकी कमाई से सलमान खां की पांच पिक्चर बन सकती हैं।
हॉरर मूवी की शूटिंग
30 मई से राकेश सावंत आगरा में हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें राखी सावंत के साथ गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव समेत कई अभिनेता रोल करेंगे। आगरा के दस बच्चों को मौका मिलेगा।
Leave a comment