आगरालीक्स…आगरा के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर ईसा को याद कर भावुक हुआ ईसाई समाज… इसी दिन जहां के वास्तु ईसा हो गए कुर्बान
ईसाई कैलेण्डर के सबसे महत्वपूर्ण एवं दुखद दिन गुडफ्राइडे पुण्य शुक्रवार के अवसर पर नगर के सभी गिरजाघरों एवं मसीही संस्थानों, घरों आदि में प्रभु ईसा मसीह की सलीब पर कष्टदायी मृत्यु की यादगारी पारंपरिक शोक एवं धार्मिक वातावरण में मनाई गई। पुण्य शुक्रवार के अवसर पर सभी स्थानों पर विशेष प्रार्थना सभाएं एवं धर्मविधियां आयोजित की गई। महाधर्माध्यक्ष डॉ राफी मंजलि ने मुख्य प्रवचन में प्रभु ईसा मसीह के क्रूस पर बलिदान होने की महान घटना पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि आज भी जब किसी गरीब निर्दोष और भूखे पर जुल्म ढाया जाता है, तो उसमें उपस्थित ईश्वर पर जुल्म होता है। मानव की गरिमा का हृास होता है मानवता शर्मसार होती है। ईश्वरीयता नष्ट होती है।’ महाधर्माध्यक्ष ने जनकल्याण के लिए मुख्य धर्मविधि सम्पन्न कराई।
सेंट मेरीज चर्च में फादर जोसफ डाबरे, फादर संतोष, फादर ल्योड लोबो, फादर सुतेश और फादर जॉन फरेरा के साथ मुख्य प्रार्थनाएं सम्पन्न कराई। बड़ी संख्या में पुरोहितों, धर्मभाई-बहनों एवं मसीही लोगों ने भाग लेकर अपने पापों के लिए प्रायश्चित किया तथा विश्व कल्याण की कामना की l सेंट पट्रिक चर्च मे श्री लॉरेंस मसीह ने प्रभु ईसा के क्रूस रास्ते चौदह मुकामोंद्ध का जीवित मंचन किया। चर्च की गायन मण्डली ने गीत-भजन गाकर वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।

क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुये उनसे आने वाले पर्व ईस्टर सण्डे में भी भाग लेने की अपील की है। शनिवार रात्रि 11.00 बजे जागरण की मिस्सा होगी।