आगरालीक्स …आगरा में चोरों ने कारोबारी के घर को निशाना बनाया, कमला नगर के कारोबारी के घर चोर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के कमला नगर एफ-51, प्रोफेसर कालोनी निवासी अंकित अग्रवाल का नुनिहाई में एके हौजरी के नाम से रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय है। बुधवार रात ड्राइंग रूम के जंगले को तोड़कर चोर घर में घुस आए। स्टोर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी ले गए। कारोबारी और उनका परिवार सोता रह गया। पुलिस ने कोठी के पास स्थित एक बैक, मिष्ठान भंडार के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए हैं।
रेकी के बाद चोरी
अंकित के पड़ोसी प्रोफेसर बाल किशन के घर की दीवार तीन फीट ऊंची है। चोर उनकी दीवार फांदकर ही आए। उनके घर की दीवार पर पैरों के निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि चोरी रेकी करके की गई। क्योंकि चोरों ने सीधे स्टोर में ही चोरी की। इसके अलावा किसी कमरे में नहीं गए। उन्हें पता था कि जेवरात कहां पर रखे हैं। घटना से कालोनी के लोगों में दहशत हैं। कालोनी में दो गेट लगे हैं, जबकि एक तरफ गेट न होने से आवागमन रहता है। इसके अलावा गार्ड भी नहीं रहता है। इससे क्षेत्र में कई बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment