आगरालीक्स ….आगरा में किताब कॉपी की मनमानी कीमत का विरोध होने के बाद बैकफुट पर आए मिशनरी और कान्वेंट स्कूल संचालक, किताबें कराई जा रहीं वापस।
आगरा में नए सत्र में प्रवेश के साथ ही मिशनरी और कान्वेंट स्कूल में बच्चों से किताब कॉपी सहित बैग् के लिए मनमानी वसूली की जा रही है। बुक सेलरों के साथ मिलीभगत कर कक्षा एक का बैग सात हजार तो कक्षा सात का बैग नौ हजार रुपये तक में दिया जा रहा है। इसका विरोध शुरू हो गया है, जिला प्रशासन से शिकायत करने पर दो दिन में स्कूल संचालकों से जवाब मांगा है।
एक मिशनरी स्कूल ने दो किताबें वापस करने के लिए भेजा संदेश
इसके बाद एक मिशनरी स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेजा है, इसमें कक्षा आठ के छात्रों के अभिभावकों से कहा है कि अगर चाहें तो दो किताबों को वापस कर सकते हैं, किताबें स्कूल में ही वापस की जा सकती है, किताब वापस करने पर पैसे लौटा दिए जाएंगे। कई स्कूलों में बैग में ऐसी किताब हैं जिन्हें साल भर शिक्षक पढ़ाते ही नहीं हैं।