आगरालीक्स ..( Agra Weather ) राजस्थान से नमी लेकर चली हवा से आगरा का मौसम बदला, तेज धूप से बेहाल लोगों को बूंदाबादी होने से मिली राहत। छाए हुए हैं बादल।
आगरा में 15 दिनों से तेज धूप निकलने के साथ ही सुबह और दिन का तापमान बढ़ने लगा था, धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सुबह 11 से शाम चार बजे तक धूप में ना निकलने की सलाह दी थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस पास बना हुआ था। मगर, शनिवार सुबह से ही आगरा में बादल छाए हुए हैं, सुबह सात बजे का तापमान 22 डिग्री था जो 10 बजे तक 26 डिग्री तक ही पहुंचा है जबकि अन्य दिनों में सुबह 10 बजे तापमान 32 डिग्री तक पहुंच रहा था।
कई क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी
बादल छाने के साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन यह राहत कुछ ही समय के लिए है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगरा में दिन में आज तेज धूप निकलेगी और दिन का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।