आगरालीक्स… आगरा में युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला, इसमें अपनी फ्रैंड के लिए लिखा हैप्पी बर्थडे इन एडवांस ‘ अब अपने आप को खत्म कर लूंगी,तुम खुश रहो। इसके बाद जानें क्या हुआ।
सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ा कोई भी वीडियो और पोस्ट डालने पर यूपी पुलिस को अलर्ट मिल जाता है, रविवार को एक ऐसा ही अलर्ट आगरा पुलिस को मिला। सोशल मीडिया पर एक युवती ने गोली खाते हुए वीडियो अपलोड किया गया, इस वीडियो पर लिया, बाय एंड हैप्पी बर्थडे इन एडवांस, अब अपने आप को खत्म कर लूंगी, तुम खुश रहो। पुलिस को अलर्ट मिलते ही सोशल मीडिया एकाउंट से उसकी लोकेशन पता चल गई।
युवती के घर पहुंच गया दो थानों का पुलिस फोर्स
कुछ ही देर में दो थानों का पुलिस फोर्स युवती के घर पहुंच गया। उसके परिजनों से युवती के बारे में पूछा गया उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद युवती को बुलाया गया, उसने बताया कि उसका अपनी फ्रेंड से विवाद हो गया था, इसलिए वह भावुक हो गई और वीडियो बनाया। जिन गोलियों को वह नींद की गोली समझा जा रहा था वह बुखार की गोली थी। पुलिस ने युवती को इस तरह की हरकत ना करने की चेतावनी दी।