आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती शांतिदेवी चतुर्वेदी का हुआ देहदान. देहांत के बाद परिजनों ने मेडिकल छात्रों के लिए सौंपी देह…
आगरा के सेंट पीअर्स कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती शांति देवी चतुर्वेदी पत्नी डॉ. सियाराम चतुर्वेदी का सोमवार 29 अप्रैल को देहांत हो गया. शांति देवी जी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी देह को जलाया न जाए बल्कि मेडिकल कॉलेज को दे दिया जाए जिससे हमारे आने वाले बच्चे शरीर को पढ़कर भारत का नाम रोशन कर सकें.
आज सभी परिजनों की सहमति के बाद सत्यमेव जयते ट्रस्ट मुकेश जैन व गौतम सेठ के सहयोग से फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज को देह समर्पित की गई.