आगरालीक्स…आगरा में मतदान प्रतिशत को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक. आरबीएस में दिलाई गई मतदाता शपथ
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए राजा बलवन्त सिंह इंटर कालेज, आगरा में सह प्रभारी अधिकारी स्वीप डा0 इन्द्र प्रकाश सिंह सोलंकी तथा सदस्य स्वीप टीम डा0 अजय यादव की उपस्थिति में जोर शोर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस और एनसीसी के छात्र/छात्रायें भी शामिल थीं, जिनके माध्यम से बैनर एवं पोस्टर भी बनाये गये। सह प्रभारी अधिकारी स्वीप डा. इन्द्र प्रकाश सिंह सोलंकी द्वारा छात्र/छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया तथा मतदान प्रतिशत को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। डा0 इन्द्र प्रकाश सिंह सोलंकी द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
उक्त अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह, डा. डीके सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आशीष यादव, एनसीसी प्रभारी अमित यादव, सरोज कुमार, डा. राजीव शर्मा, डा. मनोज शर्मा एवं डा. अंजुल चौहान सहित शिक्षक आदि उपस्थित रहे।