आगरालीक्स…ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट छह मई (कल) हो रहा जारी…जानें टाइमिंग
आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट कल सोमवार छह कई को जारी किया जा रहा है. आधिकारिक घोषणा के अनुसार CISCE छह मई को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा. जैसे ही परिणाम घोषित होगा, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सेस कर सकेंगे.
काउंसिल फॉर द इंडियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा परिणाम में टॉपर्स, समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग—विशिष्ट प्रतिशत और अन्य प्रासंगिक आंकड़े जैसी जानकारी शामिल होगी. इस वर्ष आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी जबकि आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी.
