आगरालीक्स ……आगरा में एक कारोबारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, उसके पास से बाइक और बीयर की कैन मिली हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के एत्मादपुर में नगला रामबक्स के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, युवक लाल रंग की शर्ट और ब्लू कलर की जीन्स पहने हुए हैं। सुबह नौ बजे युवक की पहचान राहुल यादव 24 पुत्र रमेश यादव निवासी सती नगर रामबाग हुई है। युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए, राहुल के चाचा नीरज यादव ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। राहुल पशु कारोबारी बताया जा रहा है।
Leave a comment