आगरालीक्स… (Live )… आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवान होने लगी हैं, वीडियो देखें, क्या इंतजाम किए गए, कल सुबह सात बजे से मतदान, प्रत्याशी के बारे में जाने।
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। आगरा सुरक्षित सीट के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं, यहां मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ जीपीएस से लैस वाहनों में भेजा जाएगा। वहीं, फतेहपुर सीकरी लोकसभा के लिए खेरागढ़ से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, शहरी क्षेत्र से मतदान कर्मियों को कोठी मीना बाजार से बसों से खेरागढ़ रवाना किया गया।
दोनों सीटों पर 20 प्रत्याशी
आगरा सुरक्षित सीट पर 11 और फतेपहुर सीकरी सीट पर नौ प्रत्याशी हैं। इस तरह दोनों लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशी हैं और 38 लाख से अधिक मतदाता हैं। शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। दोनों लोकसभा क्षेत्र के मतदान के लिए 3695 बूथ बनाए गए हैं, सात मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
आगरा सुरक्षित सीट 11 प्रत्याशी
भाजपा एसपी सिंह बघेल
बसपा पूजा अमरोही
सपा सुरेश चंद कर्दम
आदर्श समाज पार्टी चंद्रपाल
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी जितेंद्र गौतम
भारतीय मजदूर जनता पार्टी सर्वेश कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी महेंद्र सिंह
भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी कुलदीप कुमार
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया आराम सिंह
निर्दलीय पूजा
निर्दलीय हसनूराम आंबेडकरी
फतेहपुर सीकरी सीट 9 प्रत्याशी
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार
प्रोउस्टिट ब्लॉक इंडिया गिर्राज सिंह
राष्ट्रीय जनसंचार दल वेद प्रकाश
भारतीय मजदूर जनता पार्टी संगीता
राष्र्टीय शोषित समाज पार्टी होतम सिंह
निर्दलीय रामेश्वर सिंह
निर्दलीय कल्लन सिंह