आगरालीक्स…. सीआईएससीई (CISCE ) के 12 वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। सेंट पीटर्स के तरुण गर्ग व सेंट प्रैट्रिक्स की मेघा मित्तल ने संयुक्त रूप से 12 वीं आगरा में टॉप किया है, दसवीं में सेंट कॉनरेडस के दिव्यांशु अग्रवाल और सेंट पैट्रिक्स की आर्ची अग्रवाल संयुक्त रुप से टॉपर रहे हैं।

आगरा कें सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पॉल्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट एंथनीज, सेंट जॉर्जेज सहित काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन सीआईएससीई के 12 वीं (ISC) और दसवीं ( ICSE) का रिजल्ट सोमवार शाम को घोषित किया गया।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 12 वीं में सेंट पीटर्स के तरुण गर्ग व सेंट प्रैट्रिक्स की मेघा मित्तल ने 98 75 अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि दसवीं में सेंट कॉनरेडस के दिव्यांशु अग्रवाल और सेंट पैट्रिक्स की आर्ची अग्रवाल ने 98 2 अंकों के साथ टॉप किया है।
ये रहे 12 वीं के टॉपर
तरुण गर्ग, सेंट पीटर्स, मेघा मित्तल सेंट पैट्रिक्स 98. 75
श्रुति जैन सेंट पॉल्र्स 9 8.25
ध्रुव अग्रवाल सेंट पीटर्स 98. 2
10 वीं के टॉपर
आर्ची अग्रवाल सेंट पैट्रिक्स, दिव्यांशु अग्रवाल सेंट कॉनरेडस 98. 2
तुषार महाजन सेंट पॉल्स 98
यश शर्मा सेंट कॉनरेडस 97. 6
2016 के आगरा के टॉपर
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टििफकेट एग्जामिनेशन (सीआईएसई ने) 10 वीं (आईसीएसई) और 12 वीं ( आईएससी) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10 वीं में सेंट पॉल चर्च कॉलेज के समर्थ गोयल के 97. 8 और सेंट एंथनी कॉलेज की खुशी अग्रवाल ने 97. 6 फीसद अंक आए हैं। वहीं 12 वीं में सेंट एंथनी की सुखवीन कौर के 98 फीसद अंक आए हैं।
आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट पाल चर्च कॉलेज, सेंट जॉर्जेज, सेंट एंथनी सहित 10 कॉलेजों के करीब 1400 छात्रों ने आईसीएसई की परीक्षा दी थी। वहीं, 12 वीं परीक्षा में करीब 900 छात्र शामिल हुए थे। दोपहर तीन बजे सीआईएसई की वेबसाइट पर परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है, इसके साथ ही कॉलेज की लॉग इन आईडी में भी परीक्षाफल अपलोड किया गया। छात्रों ने दोपहर तीन बजे इंटरनेट पर अपना परीक्षापफल देख लिया, इसके साथ ही साथी छात्रों और कॉलेज में फोन घनघनाने लगे।
टॉपर्स जानने की ललक
छात्रों में आगरा से 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स जानने की ललक रही, इसके लिए कॉलेज के शिक्षक भी एक दूसरे कॉलेज में संपर्क करते रहे। वहीं, अपने कॉलेज के टॉपर्स की सूची भी तैयार करने में शिक्षक जुटे रहे। शाम को अधिकांश छात्र अपने कॉलेज में पहुंच गए, एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही स्कूल के टॉपर के बारे में जानने में जुटे रहे। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की।
Leave a comment