नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी ने झारखंड में नोटों का अंबार मिलने का मुद्दा उठाया। कहा- चोरी पकड़ी जा रही है तो ये मोदी को गाली दे रहे हैं।
हम भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करते रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के नबरंगपुर में रैली झारखंड में ईडी रेड का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि आपके पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों का पहाड़ मिल रहा है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करते हैं और करते रहेंगे।
गाली के डर से चोरी पकड़ना बंद नहीं होगा
पीएम ने कहा कि हम पाई पाई बचाने में लगे हुए हैं. इनकी चोरी पकड़ी जा रही है तो ये मोदी को गाली दे रहे हैं, क्या मैं गाली के डर से चोरों को पकड़ना बंद कर दूं।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर से ईडी ने करीब तीस करोड़ रुपये का कैश पकड़ा है।