आगरालीक्स…आगरा में हवाओं ने ‘लू’ पर लगाया कंट्रोल. आज भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रहा काम. बारिश के आसार
आगरा में पिछले दो दिन से हवाओं ने ‘लू’ को कंट्रोल में कर रखा है. बुधवार की तरह आज गुरुवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसका बड़ा कारण है रात को चली हवाएं. बुधवार को कानपुर सहित कई शहरों में बारिश हुई जिसके कारण आगरा में भी हवाएं चलीं. बुधवार रात और आज सुबह भी हवाएं चलती रहीं. हालांकि दिन में धूप का सितम अभी भी जारी है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. इस सप्ताह तापमान कंट्रोल रहेगा और लोगों को हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/05/24) 38.7
Departure from Normal(oC) -3.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/05/24) 25.5
Departure from Normal(oC) 0.4