आगरालीक्स… आगरा में 15 मई से आधे शहर को सुबह और आधे शहर को शाम को ही पानी मिलेगा, भीषण गर्मी में 45 दिन तक रहेगा पानी यानी गंगाजल का संकट।
45 दिन तक टिहरी बांध से गंगाजल की आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड के टिहरी बांध से 15 मई से 30 जून तक अपर गंगा कैनाल में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी, इससे बुलंदशहर और वहां से आगरा तक गंगाजल नहीं आएगा। 30 जून तक आगरा में पानी का संकट रहेगा।
यमुना जल का भी नहीं हो पा रहा शोधन
सिकंदरा वाटरवक्र्स पर यमुना जल के शोधन के लिए 144 एमएलडी का प्लांट है लेकिन यहां से 100 एमएलडी से अधिक यमुना जल का शोधन नहीं हो रहा है। इससे पानी का संकट गहराएगा, वैकल्पिक इंतजाम करने के प्रयास चल रहे हैं। जलकल विभाग आधे शहर में सुबह और आधे शहर में शाम को पानी की आपूर्ति होगी।