आगरालीक्स ..आगरा में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो रही है, 2 जून से सेंट जोंस कॉलेज में आॅनलाइन प्रवेश पत्र भरे जाएंगे, इस बार भी प्रवेश परीक्षा से प्रवेश लिया जाएगा।
सीबीएसई, सीआईएसई के बाद यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होगा। इसके साथ ही आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय और बीडी जैन में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दो जून तक सेंट जोंस कॉलेज में आॅनलाइन फॉर्म
सेंट जोंस कॉलेज में दो जून से आॅनलाइन प्रवेश फॉर्म भरे जाएंगे, इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
सेंट जोंस कॉलेज के फॉर्म के लिए करें क्लिक
सेंट जोंस कॉलेज में इस तरह बनेगी मेरिट
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए हाईस्कूल के 50 फीसद, इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक से मेरिट तैयार होती थी, इस बार इसके 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा के 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। इस तरह मेरिट सूची तैयार होगी। जुलाई में मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश फॉर्म के साथ 200 रुपये का आॅनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। समस्त आवेदक, प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र को, प्रवेश परीक्षा से तीन दिन पूर्व काॅलेज की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं । किसी भी परीक्षार्थी को
बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवेश के लिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची काॅलेज वेबसाइट एवं काॅलेज सूचना
पट् पर प्रदर्शित कर दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थिया को काउंसलिंग के लिये अपनी मूल अंकतालिकाओं एवं अन्य दस्तावेजों स्थानांतरण प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र विशेष उपलब्धि प्रमाण आदि एवं निर्धारित फीस के साथ नियत तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होना
होगा। काउंसलिग की तिथि एवं समय को काॅलेज वेबसाइट तथा काॅलेज
सूचनापट पर प्रदर्शित कर दिया जायेगा।
आगरा कॉलेज में जून के दूसरे सप्ताह से फॉर्म
आगरा कॉलेज में प्रवेश के लिए जून के दूसरे सप्ताह से प्रवेश फॉर्म भरे जाएंगे, यहां भी प्रवेश परीक्षा से प्रवेश होगा।
Leave a comment