नईदिल्लीलीक्स.. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कल 25 मई को यूपी की 14 सीटों सहित देश की 58 सीटों पर मतदान होगा। तैयारियों को अंतिम रूप
दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर कल वोट पड़ेंगे
देश के आठ राज्यों की 58 सीटों पर कल मतदान होगा। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान हो जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यूपी में इन सीटों पर होगा मतदान
यूपी में छठे चरण में कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में लोकसभा की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर वोटिंग होगी
देश के अन्य राज्यों की सीटें यह हैं
इसके अलावा बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं।
भाजपा की प्रतिष्ठा का प्रश्न, पहले जीतीं थी 40 सीटें
भाजपा के लिए यह चरण अहम है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 58 में से 40 सीट भाजपा ने जीती थी। 2019 में लगातार दूसरी बार दिल्ली की सभी 7 सीट भाजपा को मिली थी।