आगरालीक्स… आगरा में द सोसायटी ऑफ प्लांट रिप्रोडक्टिव बायोलोजिस्ट के अध्यक्ष प्रो एसएन चतुर्वेदी के 90 वें जन्मदिन पर द इंटरनेशल जर्नल ऑफ रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी के जून अंक का विमोचन किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के कुलपति डॉ अरविंद गुप्ता ने जर्नल का विमोचन किया। जर्नल के चीफ एडिटर प्रो. एसवीएस चौहान ने बताया कि जर्नल में 15 में 5 विदेशी व 9 भारतीय विद्यार्थियों के शोधपत्र हैं। मूंगफली में फंगस की बीमारी से निजात पाने के लिए जहां गामा रेडिएशन के लाभ (शोध के नतीजों के आदार पर) बताए गए हैं, वहीं आडू व सप्तपर्णी पेड़ की पत्तियों पर लगने वाली बीमारी पर भी शोध पत्र है। वायरस से चावलों (फिलिपिन्स में) होने वाली बीमारी के बारे में शोध पत्र प्रकाशित किया गया है। सोसायटी के सम्पादकीय विभाग में इंटरनेशनल स्तर पर 15 मैम्बर हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एयर कॉमोडोर अशोक सरकार, डॉ. निखिल चतुर्वेदी, डॉ. एससी गुप्ता, इंद्र राज सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a comment