आगरालीक्स…ताजमहल में अब जर्मन इन्फ्लुएंसर ने बनाई रील. ताजमहल के अंदर किया डांस. वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी एएसआई
ताजमहल के अंदर अब जर्मन इन्फ्लुएंसर की बनाई गई रील वायरल हो गई है. वायरल होने के बाद यह रील चर्चा में आ गई हे. इस जर्मन इन्फ्लुएंसर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया है और दो दिन में सात मिलियन व्यूज भी हो चुके हैं. ताजमहल में डांस का यह वीडियो की जांच अब एएसआई कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि अगर यह वीडियो कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है तो कार्यवाही की जाएगी.
ताजमहल के अंदर डांस करने वाले जर्मन इन्फ्लुएंसर का नाम नोएल रॉबिन्सर है. इस वीडियो में वे ताजमहल के अंदर डांस कर रहे हैं. महरून कुर्ता और सफेद पायजामा के साथ पगड़ीपहने है. रील के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि प्रिंस जैसा महसूस हो रहा है
प्रतिबंधित है डांस के वीडियो बनाना
ताजमहल परिसर में डांस आदि गतिविधियों के वीडियो बनाना प्रतिबंधित है. पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. इन पर एएसआई द्वारा कार्रवाई की गई है.