आगरालीक्स….आश्चर्यनजक, दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान. लू का रेड अलर्ट लेकिन 24 घंटे बाद आएगी ये राहतभरी खबर
यूं तो पूरे उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है लेकिन दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है. हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा. आईएमडी के अनुसार यहां का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यहां का तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस था.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को मुंगेशपुर में उच्चतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 48.6 डिग्री, जफरपुर में 48 डिग्री, पूजा में 48.3 डिग्री, नरेसा में 47.9 डिग्री और पीतमपुरा में 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
24 घंटे में मानसून केरल से टकराएगा
भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर अच्छी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के अंदर मानसून केरल पहुंच जाएगा. इसकी रफ्तार तेज है और दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में 25 जून तक मानसून की पहली बारिश हो सकती है. हालांकि दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में अभी लोगों को एक सप्ताह तक 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का सामना करना ही होगा. एक दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.