आगरालीक्स …आगरा में एक और बडे बिल्डर पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज हुआ है, 20 लाख रुपये में फ्लैट बुक करने के बाद किसी और को बेच दिया, चेक दिए वे बाउंस हो गए। इस मामले में गायत्री डवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हरिओम दीक्षित और उनके भाई देवेंद्र दीक्षित के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के पुष्पांजलि वाटिका निवासी प्रतिमा श्रीवास्तव का आरोप है कि 2006 में उन्होंने गायत्री डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड की गायत्री रीट्रीट ताजनगरी फेस 2 में थ्री बेडरूम फ्लैट बुक कराया, दो साल में 20 लाख रुपये दिए। 2014 तक फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया, उनसे पूछा गया तो बताया कि फ्लैट किसी और को बेच दिया है। मौजूदा कीमत के हिसाब से 39 50 लाख रुपये का समझौता हुआ। इसके बाद उन्होंने मनहर गार्डन में जमानत के तौर पर एक फ्लैट दे दिया और 19 लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने चेक बैंक में जमा किया लेकिन वह बाउंस हो गया। इस मामले में प्रतिमा श्रीवास्तव ने गायत्री डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हरीओम दीक्षित और देवेंद्र दीक्षित के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Leave a comment