नईदिल्लीलीक्स… सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल को राहत नहीं। कहा- हाईकोर्ट से अर्जी वापस लें या फैसला आने का इंतजार करें।
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर थी
शराब नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट उनकी अर्जी इसलिए नहीं सुन रहा है कि क्योंकि ऐसा ही मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है
इसलिए पहले हाईकोर्ट से अर्जी वापस लेकर हमारे पास आएं या हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करें, जब हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, तो उनके फैसले का इंतजार करें। हाईकोर्ट इस मामले में बुधवार को फैसला सुनाएगा।