वाराणसीलीक्स… बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंची नीता अंबानी। बेटे की शादी का दिया न्योता। 2.51 करोड़ का दान। चाट-पकोड़ी का आनन्द भी लिया।
अनंत-राधिका के सुखद दांपत्य जीवन की कामना

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने कहा कि आज मैं अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार आई। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के चरणों में अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड अर्पित कर उनके लिए सुख-सौभाग्य, सुखद दांपत्य जीवन उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मां अन्नपूर्णा, मां विशालाक्षी को भी भेजा निमंत्रण पत्र
उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया। नीता अंबानी ने माता अन्नपूर्णा और मां विशालाक्षी के मंदिर में भी विवाह का कार्ड भिजवाया।
काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को 1,51 व अन्नपूर्णा मंदिर को एक करोड़ का दान
इस दौरान नीता अंबानी ने श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को 1 करोड़ 51 लाख रुपए व मां अन्नपूर्णा मंदिर को 1 करोड़ रुपए दान किए हैं।
लोकल चाट का लिया स्वाद, लोगोंने ली सेल्फी
बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बनारस की लोकल चाट-पकोड़ी का भी स्वाद लिया। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।