आगरालीक्स.. अफगानिस्तान ने टी-20 विश्वकप में इतिहास रचा। बांग्लादेश को हरा सेमीफाइनल में। आस्ट्रेलिया बाहर…
अफगानियों ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

ग्रुप ए के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में आज सुबह अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से रिशाद होसेन ने 3 विकेट लिए।
बांग्लादेश 114 रन का लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी
बारिश के कारण बांग्लादेश के लिए डकवर्थ ल्यूइस के हिसाब से 19 ओवर में 114 रनों का टारगेट तय किया। बांग्लादेश की टीम 105 रनों पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के नवीन उल हक और राशिद खान ने चार-चार विकेट लिए। बांग्लादेश के लिटन दास 54 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन उनकी पारी टीम को हार से बचा नहीं पाए।
न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया को भी हराया था
अफगानिस्तान ने इस विश्वकप में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर यह मुकाम हासिल किया है।
सेमीफाइनल में यह टीमें भिड़ेंगी
सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।