आगरालीक्स… आगरा का डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आज 97 साल का हो गया, आप भी इसी विवि से पढ़े होंगे, आपका क्या कहना है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना एक जुलाई 1927 को भरतपुर हाउस के एक भवन से हुई थी। देश को राष्ट्रपति, तीन प्रधानमंत्री समेत विभिन्न प्रसिद्ध व्यक्तित्व देने वाला यह विश्वविद्यालय अपने प्राचीन वैभव और परंपराओं का आज भी अनुसरण कर रहा है। अब विश्वविद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को नई तकनीक के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशलतापरक शिक्षण प्रदान कर औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवा शक्ति तैयार करने की ओर है।
40 विवि दिए
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी ने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 100वें वर्ष की ओर लगातार बढ़ रहा है। इतने वर्षों बाद भी विश्वविद्यालय की मुख्यधारा से करीब 40 विश्वविद्यालय व विभिन्न संस्थान निकल चुके हैं। उसके बाद भी विश्वविद्यालय अपनी प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करने के साथ नई तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की ओर लगातार प्रयासरत है। विश्वविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, समाज विज्ञान संस्थान और सामुदायिक रेडियो जैसे विभिन्न संस्थान समाजसेवा के क्षेत्र मे सक्रियता के साथ अपना पूर्ण योगदान दे रही हैं।