आगरालीक्स…एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर शरबत, मिल्क रोज का किया वितरण। भजन भी हुए।
नरेश श्याम भक्त सेवा समिति ने किया आयोजन
एकादशी पर आज मंगलवार एकादशी को नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर प्याऊ लगाई गई, जिसमें 600 लीटर शरबत, 200 लीटर मिल्क रोज का वितरण किया गया।
बाबा के भजनों का भी लिया आनन्द
श्याम बाबा के भजन भी हुए, जिसका भक्तों ने आनंद लिया। श्याम प्रेमी के द्वारा निस्वार्थ से सेवा की गई, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।