आगरालीक्स …आगरा में बारिश के साथ ही डेंगू, मलेरिया और डायरिया फैलने का खतरा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जुलाई से मलेरिया, डेंगू के प्रकोप के साथ डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। संचारी रोगों के चलते अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी रहती है, साथ ही बच्चा वार्ड भी फुल हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार संचारी रोगों से बचाव के साथ डायरिया रोको अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं और आंगनबाड़ी स्तर पर ओआरएस जिंक कॉर्नर की स्थापना की जाएगी। ( Alert for Dengue & Diarrhea in Agra )
एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान एक से 31 जुलाई के बीच एवं 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। डायरिया रोको अभियान को एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलाएंगे। जनपद व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि पांच वर्ष तक के कुपोषित व कम वजन वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।