आगरालीक्स ….आगरा में आज महिलाओं के लिए स्पेशल रोजगार मेला। जानें पूरी प्रक्रिया। ( Agra News : Rojgar Mela for female today in Agra )
सहायक निदेशक (सेवायोजन) के अनुसार, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा आज शुक्रवार पांच जुाई को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साईं का तकिया, एम0जी0 रोड, आगरा परिसर में महिलाओं के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में सिनर्जी कन्सलटेंन्ट द्वारा हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड कम्पनी के लिए लगभग 100 रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
आनलाइन कराएं पंजीकरण
प्रतिभाग करने हेतु महिला अभ्यर्थी की आयु 20-30 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं/12वीं पास होना अनिवार्य है। मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अथवा एन0सी0एस0 पोर्टल (एनसीएस.जीओवी.इन) पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराकर आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित सुबह 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने आगन्तुक अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि इस बात पर विशेष ध्यान दें कि रोजगार मेले के दौरान अथवा चयन के उपरान्त नियोजक को किसी प्रकार का शुल्क/धनराशि न दें।