आगरालीक्स…आगरा में हाथरस हादसे के पीड़ितों के घर पहुंची कैबिनेट मंत्री. मृतक के परिवार से मिली. घायल महिला को भी देखा
हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए भगदड़ हादसे में आगरा के 18 लोगों की मौत हुई है. कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य आज ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर पहुंची. यहां हादसे में मृतक शीला देवी के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की. इसके अलावा घायल हेमलता का भी स्वासथ्य का हाल जाना.
कैबिनेट मंत्री ने दोनों परिवारों में सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि हादसे के प्रत्येक पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रदेश सरकार तैयार खड़ी है. प्रत्येक परिवार को निर्धारित आर्थिक सहायता राशि मिल चुकी है. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पीड़ित परिवारों को मदद सुनिश्चित की जाएगी. कैबिनेट मंत्री के मुताबिक उनके मातहत विभाग में महिला एवं बच्चों के केंद्रित योजनाओं के माध्यम से पीड़ित परिवारों को लाभ पहुंचाया जाएगा. अधिकारियों को निर्देशित कर रिपोर्ट ली जा रही है.