आगरालीक्स…आगरा में 17 साल की लड़की छत से गिरी. जबड़ा तीन टुकड़ों में टूटा तो जांघ की हड्डी भी टूटी. एसएन के इन डॉक्टरों ने किया सफल आपरेशन…
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 17 साल की एक लड़की का जबड़े और जांघ का सफल आपरेशन किया गया है. 17 साल की यह लड़की साबुन कटरा की रहने वाली है और छत से गिरने के कारण बुरी तरह से घयल हो गई थी. परिजन एसएन इमरजेंसरी लेकर गए और भर्ती कराया. यहां बच्ची को चेक किया गया तो उसका जबड़ा बुरी तरह से तीन टुकड़ों में टूट गया था जिससे उसका चेहरा विकृत हो गया था. इसके साथ ही उसकी जांघ की हड्डी भी टूट गई थी.
एसएन में बच्ची का आपरेशन किया गया. पहले दो बोतल खून चढ़ाया गया. इसेक बाद जांघ के हड्डी का आपरेशन आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. रजत कपूर द्वारा किया गया. इसके बाद मरीज का ईएनटी विभाग में तीन भाग में बुरी तरह से टूटे हुए जबड़े की हड्डी का आपेरश किया गया. मरीज के जबड़े का सफल ऑपरेशन डॉ अखिल प्रताप सिंह, डॉ प्रीति द्वारा किया गया. मरीज अब स्वस्थ है, व छुट्टी कर दी गई है.