आगरालीक्स…. आगरा में रोडवेज बस चालकों की मनमानी से नेशनल हाईवे पर हादसा, अब्बुउल्लाह कट पर बस के ब्रेक लगाने से आईपीएस अधिकारी के भाई की गाड़ी टकराई, तीन घायल। ( Agra News : Car collide with roadway bus at Abul ullah cut Agra, Three injured)
नेशनल हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समाप्त होते ही अब्बूउल्लाह दरगाह कट पर सवारियां बिठाने के लिए चालक रोडवेज बस रोक देते हैं। शुक्रवार सुबह रोडवेज बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे से आ रही बस रोडवेज बस में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार में आईपीएस अधिकारी का परिवार
बताया जा रहा है कि कार में आईपीएस अधिकारी का परिवार था, हादसे में आईपीएस अधिकारी के भाई सहित अन्य परिजन घायल हुए हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।